IMG-LOGO

गरियाबंद : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

Posted on: 2026-10-16
IMG

गरियाबंद, 16 अक्टूबर 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली लेटरल एंट्री चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट नवोदय डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक सुधार विंडो खुली रहेगी। 

Tags: