IMG-LOGO

गरियाबंद : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

Posted on: 2026-10-08
IMG
गरियाबंद : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

गरियाबंद 08 अक्टूबर   छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निम्न आय वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च व्यावसायिक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है।

शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों में चयन प्राप्त कर प्रवेश लिया है अथवा प्रवेश लेने की प्रक्रिया में हैं। इनमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, चिकित्सा स्नातक (एमबीबीएस), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) एवं भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) जैसे संस्थान शामिल हैं।

पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रपत्र में पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 30 अक्टूबर 2026 तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, गरियाबंद के कार्यालय, कक्ष क्रमांक 56 में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन का निर्धारित प्रारूप सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा विभागीय वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन से भी आवेदन प्रारूप प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Tags: