IMG-LOGO

कभी था बेसबॉल का मैदान, फिर बना क्रिकेट का ठिकाना; इसी कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत ने जीता एशियन गेम्स गोल्ड

Posted on: 2026-10-08
IMG
कभी था बेसबॉल का मैदान, फिर बना क्रिकेट का ठिकाना; इसी कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत ने जीता एशियन गेम्स गोल्ड

3 अक्टूबर को जब भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी जापान के Korogi Sports Park में गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने उतरे, तो ज्यादातर क्रिकेट फैंस का ध्यान मैदान पर चल रहे मुकाबले पर था. लेकिन क्या आपको पता है कि जिस मैदान पर भारत ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीता, वहां कुछ महीने पहले तक क्रिकेट खेला ही नहीं जाता था? यह असल में बेसबॉल की फैसिलिटी थी, जिसे जापान ने एशियन गेम्स के लिए क्रिकेट ग्राउंड में बदल दिया. यही वजह है कि Korogi की कहानी सिर्फ एक क्रिकेट मैच की कहानी नहीं है

नागोया से करीब 20 किलोमीटर दूर निसिन सिटी में स्थित Korogi Athletic Park में पहले तीन बेसबॉल फील्ड थे. जापान में बेसबॉल की लोकप्रियता कितनी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्रिकेट के लिए नया स्टेडियम बनाने के बजाय मौजूदा बेसबॉल सुविधा को ही बदलने का फैसला किया गया.

एशियन गेम्स में क्रिकेट की मेजबानी के लिए जापान को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान की जरूरत थी. नागोया के पास ऐसा उपयुक्त क्रिकेट वेन्यू नहीं था. सानो में क्रिकेट ग्राउंड जरूर था, लेकिन वह नागोया से काफी दूर था. यहीं से शुरू हुआ बेसबॉल मैदान को क्रिकेट ग्राउंड में बदलने का प्रयोग.

1 अक्टूबर को भारत ने इसी श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल खेला.भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की पारी को सिर्फ 45 रन पर समेट दिया. भारत ने 124 रन से जीत दर्ज की और फाइनल में पहुंच गया. अब Korogi के पास एशियन गेम्स के सबसे बड़े क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी की बारी थी.

Tags: