IMG-LOGO

अजय देवगन-जयदीप अहलावत का माइंड गेम देख करण जौहर भी हुए इम्प्रेस, 'दृश्यम 3' का कर डाला रिव्यू

Posted on: 2026-10-03
IMG
अजय देवगन-जयदीप अहलावत का माइंड गेम देख करण जौहर भी हुए इम्प्रेस, 'दृश्यम 3' का कर डाला रिव्यू

विजय सालगांवकर का मास्टरमाइंड और सिनेमाघरों के बाहर \'हाउसफुल\' का बोर्ड... ये कॉम्बिनेशन कभी फेल नहीं होता. \'दृश्यम: द कन्क्लूजन\' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. इस बार अजय देवगन के सामने जयदीप अहलावत के रूप में एक ऐसा खूंखार खिलाड़ी उतरा है, जिसके साथ उनका \'चूहे-बिल्ली\' का माइंड गेम पब्लिक को फुल मास एंटरटेनमेंट दे रहा है. आम जनता तो इस सस्पेंस की दीवानी थी ही, अब करण जौहर भी विजय के फाइनल दांव के मुरीद हो गए.

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 110 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस सस्पेंस-थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 66.75 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, डोमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये रहा. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 95.10 करोड़ रुपये का बंपर कलेक्शन कर लिया है.

इस बार कहानी \'दृश्यम 2\' की घटनाओं के छह महीने बाद से शुरू होती है. सैम के माता-पिता, मीरा और महेश, अभी भी न्याय की तलाश में हैं और उन्हें शांति नहीं मिली है. वे क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर तोमर से विजय सालगांवकर का केस दोबारा खोलने की अपील करते हैं. जब सालगांवकर परिवार अपनी जिंदगी को फिर से नॉर्मल करने की कोशिश कर रहा होता है, तब राजवीर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने की ठान लेता है, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मास्टरमाइंड विजय अपने परिवार को बचाने के लिए एक नया चक्रव्यूह रच चुका होता है. मीरा, राजवीर और एसआई गायतोंडे अपनी पूरी ताकत लगाने के बावजूद सैम की लाश नहीं ढूंढ पाते. कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब एक और अनजान डेड बॉडी मिलती है, जो पूरी मिस्ट्री को पलट कर रख देती है.

दमदार स्टार कास्ट और एक ओरिजिनल स्क्रिप्ट

विजय सालगांवकर के रूप में अजय देवगन की वापसी हुई है, जबकि जयदीप अहलावत एसपी राजवीर सिंह तोमर के रोल में हैं. तब्बू (पूर्व आईजी मीरा देशमुख) और रजत कपूर (महेश) भी अपने किरदारों में वापस लौटे हैं. कमलेश सावंत ने आइकॉनिक एसआई लक्ष्मीकांत गायतोंडे का रोल फिर से स्क्रीन पर उतारा है. श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव (नंदिनी, अंजू और अनु) के रूप में नजर आ रही हैं, वहीं नेहा जोशी (एएसआई जेनी थॉमस) और निशांत सिंह (एसआई शिव कुलकर्णी) भी अहम भूमिकाओं में हैं.

 

Tags: