बॉलीवुड
एक्टर डिनो मोरिया एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह कोई नई फिल्म
या वेब सीरीज नहीं, बल्कि एक बड़ा विवाद है. मुंबई की मीठी
नदी की सफाई से जुड़े 65 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में
उनका नाम सामने आने से हर कोई हैरान है. 2 अक्टूबर 2026
को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने
एक्टर को अपने साथ ले जाकर करीब छह घंटे तक उनसे पूछताछ
की.
इस दौरान कई अहम दस्तावेजों खंगाले गए.
हालांकि, पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया, लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें फिर से बुलाया जा
सकता है. इस खबर के बाद से ही हर तरफ एक ही सवाल है कि आखिर 65 करोड़ के इस सफाई घोटाले में एक बॉलीवुड स्टार का नाम कैसे जुड़ गया?
क्या डिनो मोरिया गिरफ्तार हुए हैं? आइए समझते
हैं क्या है ये पूरा मामला.
मीठी नदी घोटाले में पूछताछ के बाद डिनो मोरिया की गिरफ्तारी को
लेकर भी सवाल उठे. हालांकि, 2 अक्टूबर को सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक,
अभिनेता से पूछताछ की गई और इसके बाद उन्हें जाने दिया गया. यानी उस
दिन की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किए जाने की खबर नहीं थी. पुलिस की जांच अभी
जारी है और आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले फैक्ट्स पर निर्भर करेगी.
अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आए कुछ सुरागों के आधार पर एक्टर को पूछताछ के लिए
बुलाया गया था. पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि मामले में शामिल लोगों के
साथ उनके संपर्क किस तरह के थे और क्या उनका इस कथित फाइनेंसियल इर्रेगुलरिटी से
कोई संबंध है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच के
दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी केतन कदम के कॉल रिकॉर्ड में डिनो मोरिया और उनके भाई
सैंटिनो रोक्को मोरिया के साथ कांटेक्ट के संकेत मिले. इसके बाद जांच एजेंसी ने
एक्टर और मामले से जुड़े लोगों के बीच संबंधों की पड़ताल शुरू की. पुलिस कदम
परिवार और सैंटिनो मोरिया के बीच हुए कथित वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है.