IMG-LOGO

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर

Posted on: 2026-10-01
IMG
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर

रायपुर 01 अक्टूबर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार काे नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से लंबित महानदी जल विवाद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित होगी।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल होंगे। दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल होंगे। दोनों राज्यों के मुख्य सचिव भी बैठक में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और संबंधित विभागों के अधिकारी भी चर्चा में हिस्सा लेंगे। बैठक का उद्देश्य दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे जल विवाद को बातचीत और आपसी सहमति के माध्यम से सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ना बताया जा रहा है।

महानदी नदी छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नदी का उद्गम छत्तीसगढ़ में होता है और यह ओडिशा से होकर बंगाल की खाड़ी में पहुंचती है। कृषि, पेयजल, सिंचाई, उद्योग और बिजली उत्पादन के लिए दोनों राज्यों में महानदी के पानी का व्यापक उपयोग किया जाता है। ऐसे में नदी के जल के उपयोग और विभिन्न परियोजनाओं को लेकर दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से मतभेद रहे हैं।

विवाद का एक प्रमुख मुद्दा महानदी बेसिन में बांधों और बैराजों के निर्माण तथा जल के उपयोग से जुड़ा रहा है। ओडिशा की ओर से छत्तीसगढ़ में महानदी और उसकी सहायक नदियों पर निर्मित या प्रस्तावित जल परियोजनाओं को लेकर आपत्तियां उठाई जाती रही हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की ओर से अपने हिस्से के जल के उपयोग और राज्य में सिंचाई तथा अन्य विकास परियोजनाओं की जरूरतों को प्रमुखता दी जाती रही है।

महानदी जल विवाद को लेकर पहले भी दोनों राज्यों के बीच कई स्तरों पर बातचीत और कानूनी प्रक्रिया चल चुकी है। केंद्र सरकार की मध्यस्थता में भी इस मुद्दे के समाधान के प्रयास किए गए हैं। अब केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक को दोनों राज्यों के बीच संवाद को आगे बढ़ाने के एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

बैठक में जल उपलब्धता, जल बंटवारे, मौजूदा और प्रस्तावित परियोजनाओं तथा तकनीकी पहलुओं पर अधिकारियों और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर चर्चा हो सकती है। दोनों राज्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसी व्यावहारिक समाधान की दिशा में सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि बैठक के बाद क्या निर्णय सामने आता है, यह चर्चा और दोनों पक्षों के रुख पर निर्भर करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब महानदी जल विवाद को लेकर दोनों राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है। बैठक में राजनीतिक नेतृत्व के साथ प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की मौजूदगी से उम्मीद की जा रही है कि विवाद से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक और विस्तृत चर्चा हो सकेगी।

Tags: