IMG-LOGO

थियेटर को ही बना दिया 'छठ घाट', The Vvaan देखने से पहले उतारे जूते-चप्पल, अंदर बंटा ठेकुआ... सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Posted on: 2026-09-30
IMG
थियेटर को ही बना दिया 'छठ घाट', The Vvaan देखने से पहले उतारे जूते-चप्पल, अंदर बंटा ठेकुआ... सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

 

The Vvaan Movie: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही है. फिल्म में बिहार की संस्कृति और खासतौर पर छठ पूजा को जिस तरह दिखाया गया है, उसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. लेकिन अब मुजफ्फरपुर से सामने आया एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. फिल्म में छठ का सीक्वेंस के कारण वीडियो में कुछ दर्शक फिल्म देखने से पहले थिएटर के बाहर अपने जूते-चप्पल उतारते और ठेकुआ तक बांटते नजर आए. 

थिएटर के बाहर उतार दिए जूते-चप्पल

मुजफ्फरपुर के एक थिएटर के बाहर लोगों को जूते-चप्पल उतारते देखा गया. इसके बाद वे फिल्म देखने के लिए अंदर गए. यह नजारा इसलिए खास बन गया क्योंकि फिल्म में छठ पूजा से जुड़े कई दृश्य दिखाए गए हैं और बिहार के लोगों के लिए यह पर्व सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि आस्था और भावनाओं से जुड़ा है.

लोगों का यह अंदाज बताता है कि पर्दे पर दिखाई जा रही छठ की झलक उनके लिए कितनी निजी और इमोशनल हो सकती है.

थिएटर में ठेकुआ बांटती दिखी एक औरत 

इतना ही नहीं थिएटर में  फिल्म ‘वन\' (Vvan) देखने पहुंचीं महिलाओं ने कुछ ऐसा किया, जिसने सोशल  मीडिया पर मीम का बौछार कर दिया हैं. थिएटर के अंदर ही महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और दर्शकों के बीच ठेकुआ बांटा. छठ महापर्व की छटा बिखेरते इस अनोखे जश्न ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं.

शारदा सिन्हा की आवाज ने बढ़ाया इमोशन

फिल्म के छठ सीक्वेंस में दिवंगत लोकगायिका शारदा सिन्हा का गीत भी सुनाई देता है. उनकी आवाज बिहार और छठ से जुड़ी भावनाओं का अहम हिस्सा रही है. यही वजह है कि फिल्म में उनके गीत की मौजूदगी ने कई दर्शकों को इमोशनल कर दिया.

सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म में दिखा छठ का रंग

‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऋषि नाम के मुंबई में रहने वाले इंजीनियर का किरदार निभाया है. कहानी में वह अपनी पत्नी ममता यानी तमन्ना भाटिया के साथ बिहार के देवांचल गांव पहुंचते हैं. इसी दौरान छठ पूजा और बिहार की लोक मान्यताओं की कहानी में अहम भूमिका दिखाई गई है. फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

 

Tags: