IMG-LOGO

महाराष्ट्र में चौक-करजत रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी, 497 करोड़ रुपये खर्च होंगे

Posted on: 2026-09-18
IMG
महाराष्ट्र में चौक-करजत रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी, 497 करोड़ रुपये खर्च होंगे

नई दिल्ली, 18 सितंबर   भारतीय रेल ने महाराष्ट्र में मध्य रेलवे के चौक-करजत रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दे दी है। 10.86 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 497 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

रेल मंत्रालय के अनुसार, चौक-करजत रेलखंड पनवेल-चौक-करजत मार्ग का हिस्सा है और यात्री तथा माल ढुलाई दोनों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। दोहरीकरण के बाद मौजूदा एकल रेल लाइन की क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम हो सकेगा।

मंत्रालय ने बताया कि यह परियोजना रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे दोहरीकरण, तिहरीकरण, चौगुनीकरण, फ्लाईओवर और बाइपास कार्यों के तहत स्वीकृत की गई है।

परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर प्रतिदिन दोनों दिशाओं में पांच-पांच अतिरिक्त यात्री ट्रेनें चलाने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सालाना 18.35 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई की क्षमता विकसित होगी। इससे मालगाड़ियों के ठहराव और देरी में भी कमी आने की उम्मीद है।

Tags: