ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
Posted on:
2026-09-09
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
नई दिल्ली, 09 सितंबर ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी आज फिलहाल कमजोरी बनी हुई है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी और सॉफ्टवेयर कंपनियों के शेयर में हुई जबरदस्त बिकवाली के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के द्वारा लगातार दबाव का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.18 प्रतिशत गिर कर 52,786.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.58 प्रतिशत फिसल कर 7,673.52 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 85.58 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,421.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,760.87 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.10 प्रतिशत टूट कर 10,811.66 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,317.98 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 1.10 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 26,007.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। कोस्पी इंडेक्स 74.13 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,028.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 239.63 अंक यानी 0.51 प्रतिशत उछल कर 47,345.41 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की छलांग लगा कर 3,949.89 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,624.39 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 139 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,574.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.65 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,729.81 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.38 प्रतिशत लुढ़ककर 6,660.89 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 0.09 प्रतिशत फिसल कर 25,294 अंक के स्तर पर और निक्केई इंडेक्स 0.05 प्रतिशत टूट कर 65,238 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।