IMG-LOGO

बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत

Posted on: 2026-09-07
IMG
बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत

कोलार, 07 सितंबर  कर्नाटक के कोलार जिले के केजीएफ तालुक में दोड्डकारी के पास सोमवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा बेंगलुरु-चेन्नई कॉरिडोर एक्सप्रेसवे पर हुआ।

पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु से चेन्नई जा रही टोयोटा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मैसूरु निवासी देवेंद्र कुमार (40), शारदम्मा (70), जिष्णु (15) और दीक्षिता (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलने पर बेथमंगल पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Tags: