IMG-LOGO

कांगो में इबोला का प्रकोप जारी, छह प्रांतों के 60 स्वास्थ्य क्षेत्रों तक फैल चुका है संक्रमण

Posted on: 2026-09-05
IMG
कांगो में इबोला का प्रकोप जारी, छह प्रांतों के 60 स्वास्थ्य क्षेत्रों तक फैल चुका है संक्रमण

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और उसके सहयोगियों ने इबोला संक्रमण से निपटने के लिए छह महीने की नई योजना शुरू की है। इस योजना के लिए करीब 1 अरब 30 करोड़ अमरीकी डॉलर की जरूरत होगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 2 सितंबर तक इबोला के 6,342 मामले सामने आए हैं और 3,072 लोगों की मौत हुई है।

संक्रमण छह प्रांतों के 60 स्वास्थ्य क्षेत्रों तक फैल चुका है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि समय पर इलाज ना मिल पाने के कारण कई लोगों की मौत समुदायों में हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तेजी से कार्रवाई, संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की निगरानी और अधिक संसाधनों की जरूरत पर जोर दिया है। संयुक्त राष्ट्र और अफ्रीका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्रों ने भी मदद जारी रखने का भरोसा दिया है।

Tags: