प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को युद्धोत्तर इतिहास में
सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक
पोस्ट में मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इतालवी जनता के विश्वास और
भरोसे का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी मित्रता ने
भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
है। मोदी ने आगे कहा कि वे दोनों देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य के
निर्माण हेतु घनिष्ठ सहयोग जारी रखने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी
की आने वाले वर्षों में निरंतर सफलता की कामना की।