गृह
मंत्रालय नेपाल में आई अचानक बाढ़ के बाद भारत से लापता व्यक्तियों के प्रथम
श्रेणी के जैविक संबंधियों के डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान
प्रयोगशालाओं, राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान
विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं की सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
विदेश
मंत्रालय ने कहा है कि भारत में रहने वाले प्रत्यक्ष जैविक संबंधियों के जैविक
नमूने कुछ विशेष केंद्रों पर एकत्र किए जा सकते हैं और डीएनए प्रोफाइल तैयार किए
जा सकते हैं। नेपाल पुलिस की सलाह के अनुसार, नेपाली अधिकारियों द्वारा सूचित तकनीकी आवश्यकताओं
के अधीन, पहचान के उद्देश्य से ऑटोसोमल एसटीआर डीएनए
प्रोफाइलिंग की जा सकती है। इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर +977 9841 6160 95
है।