विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल की बाढ़ आपदा से अब तक 84 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है। इनमें त्रिशुली-1 परियोजना के 63 कर्मचारी और तमिलनाडु के 21 लोग शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि 320 भारतीयों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है क्योंकि उनसे अभी कोई संपर्क नहीं हो पाया है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि 149 लोग चीन से नेपाल में सुरक्षित प्रवेश कर चुके हैं। चीन में लगभग 400 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। भारतीय दूतावास इन लोगों के संपर्क में है और उन्हें वहां से निकालने के लिए काम कर रहा है।