वहीं, \'बंटवारा 1947\' की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन महज 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो अब तक का उसका सबसे कमजोर प्रदर्शन है। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल कमाई 32.15 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 45.42 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी जैसे कलाकारों से सजी फिल्म के लिए छह दिनों में यह प्रदर्शन निराशाजनक माना जा रहा है। \'आवारापन 2\' और \'बंटवारा 1947\' के बीच कमाई का बढ़ता अंतर बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की अलग-अलग किस्मत को साफ तौर पर दिखा रहा है।