45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैपियनशिप में चमके मुरादाबाद के रुद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह
Posted on: 2026-08-20
45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैपियनशिप में चमके मुरादाबाद के रुद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह
मुरादाबाद, 20 अगस्त । उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल मुरादाबाद के कक्षा नौ के छात्र रुद्र प्रताप सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है।
देहरादून में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैपियनशिप में रुद्र प्रताप सिंह ने 400 में से 353 अंक हासिल किए। प्रतियोगिता में उन्होंने सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। उनकी उपलब्धि पर परिवार के लोगों ने खुशी जताई। रुद्र प्रताप सिंह की मां अनुराधा सिंघल टीआई के पद पर तैनात हैं। परिवार के अनुसार रुद्र नियमित अभ्यास के साथ शूटिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।