IMG-LOGO

गरियाबंद : मछली पालन विभाग द्वारा दर निर्धारण हेतु ऑफर आमंत्रित

Posted on: 2026-08-19
IMG
गरियाबंद : मछली पालन विभाग द्वारा दर निर्धारण हेतु ऑफर आमंत्रित

गरियाबंद, 19 अगस्त 2026

मछली पालन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा वर्ष 2026-27 में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मत्स्य बीज फिंगरलिंग (भारतीय मेजर कार्प, आईएमसी), ग्रास कार्प एवं पंगेसियस की आपूर्ति हेतु दर निर्धारण किया जाना है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के अनुदान प्राप्त मत्स्य बीज उत्पादकों, मत्स्य बीज उत्पादन हैचरियों एवं संवर्धनकर्ताओं से निर्धारित आवेदन पत्र में सीलबंद लिफाफे में दर संबंधी ऑफर आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में रेट कॉन्ट्रैक्ट डॉक्यूमेंट एवं निविदा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी सहायक संचालक, मछली पालन, जिला-गरियाबंद के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक आवेदकों को इसके लिए 2 हजार रुपये नगद शुल्क का भुगतान करना होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेट कॉन्ट्रैक्ट डॉक्यूमेंट विक्रय की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक है। रेट कॉन्ट्रैक्ट डॉक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। प्राप्त ऑफरों को 2 सितंबर 2026 को अपराह्न 2ः30 बजे खोला जाएगा। विभाग ने इच्छुक मत्स्य बीज उत्पादकों एवं संबंधित संस्थाओं से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन एवं दर प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अपील की है।

Tags: