गरियाबंद, 14 अगस्त 2026
चालू मानसून सत्र में एक जून से 14 अगस्त 2026 तक जिले की औसत वर्षा 773.6 मि.मी. दर्ज की गई है। गत वर्ष (पिछले 10 वर्ष के आधार पर) इस अवधि तक 665.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलवार 14 अगस्त 2026 की स्थिति में सर्वाधिक वर्षा मैनपुर तहसील में 986.9 मि.मी दर्ज की गई है। इसी प्रकार राजिम तहसील में 874.7 मि.मी., फिंगेश्वर तहसील में 863.2 मि.मी., छुरा तहसील में 845.5 मि.मी., गरियाबंद तहसील में 839.6 मि.मी., देवभोग तहसील में 564.6 मि.मी. एवं अमलीपदर तहसील में 440.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। पिछले दस वर्षाे के आधार पर आज तक की औसत वर्षा 665.9 मि.मी. है।