IMG-LOGO

नाला पार करते वक्त बहा ग्रामीण, शव बरामद

Posted on: 2026-07-29
IMG
नाला पार करते वक्त बहा ग्रामीण, शव बरामद

गरियाबंद  जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इस बीच फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बावजूद सरगी नाला पार करने की कोशिश एक 55 वर्षीय ग्रामीण की जान पर भारी पड़ गई। नाले में बहने के करीब एक घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, सहसपुर निवासी थनवार यादव (55) आज सुबह अपने एक साथी के साथ धूर्सा गांव आए थे। सुबह करीब 7 बजे के बाद लगातार बारिश से सरगी नाला का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। वापसी के दौरान साथी और वहां मौजूद अन्य लोगों ने तेज बहाव को देखते हुए नाला पार करने से मना किया, लेकिन थनवार यादव ने उनकी बात नहीं मानी और नाला पार करने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग उन्हें लगातार रोकते रहे, जबकि कुछ लोग घटना का वीडियो भी बना रहे थे। जैसे ही वह तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंचे, पानी की धारा उन्हें बहाकर ले गई।

गरियाबंद जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बावजूद सरगी नाला पार करने की कोशिश एक 55 वर्षीय ग्रामीण की जान पर भारी पड़ गई। नाले में बहने के करीब एक घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, सहसपुर निवासी थनवार यादव (55) बुधवार सुबह अपने एक साथी के साथ धूर्सा गांव आए थे। सुबह करीब 7 बजे के बाद लगातार बारिश से सरगी नाला का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। वापसी के दौरान उनके साथी और वहां मौजूद लोगों ने तेज बहाव को देखते हुए नाला पार करने से मना किया, लेकिन उन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज कर नाला पार करने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग उन्हें लगातार रोकते रहे, जबकि कुछ लोग घटना का वीडियो भी बना रहे थे। जैसे ही थनवार यादव तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंचे, पानी की तेज धारा उन्हें बहाकर ले गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद उनका शव घटनास्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश के बीच लोगों से अपील की है कि उफनते नदी-नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Tags: