विदेश मंत्री जयशंकर ने फिलीपींस के मनीला में आयोजित आसियान मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लिया।
Posted on:
2026-07-22
विदेश मंत्री जयशंकर ने फिलीपींस के मनीला में आयोजित आसियान मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लिया।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि अस्थिरता और व्यवधान के इस दौर में सबसे अधिक दबाव आपूर्ति श्रृंखलाओं पर दिखाई दे रहा है। फिलीपींस के मनीला में आज भारत के साथ आसियान पोस्ट-मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस 2026 में अपने उद्घाटन भाषण में डॉ. जयशंकर ने कहा कि ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा को अब हल्के में नहीं लिया जा सकता।
उन्होंने कहा कि भारत और आसियान दोनों ही अपने भविष्य को लेकर आशावादी हैं, इसलिए चुनौतियों का सामना करते हुए भी अवसरों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। डॉ. जयशंकर ने कहा कि यह वर्ष आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष है, और यह इस बात की याद दिलाता है कि आसियान और भारत मिलकर अधिक स्थिर और सुरक्षित भविष्य की ओर कितनी प्रगति कर सकते हैं।
विदेश मंत्री आसियान ढांचे के तहत विदेश मंत्री स्तरीय बैठकों में भाग लेने के लिए फिलीपींस के मनीला में दो दिवसीय दौरे पर हैं, जिनमें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और आसियान क्षेत्रीय मंच की बैठकें शामिल हैं।