IMG-LOGO

प्रधानमंत्री मोदी ने महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Posted on: 2026-07-19
IMG
प्रधानमंत्री मोदी ने महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि मंगल पांडे ने मातृभूमि के गौरव और सम्मान को कायम रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। श्री मोदी ने कहा कि उनका साहस और सर्वोच्च बलिदान आज भी हर भारतीय को गौरवान्वित करता है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मंगल पांडे की देशभक्ति और वीरता की गाथा देश की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Tags: