रूस पर हुए यूक्रेनी ड्रोन हमलों में आठ लोग मारे गए और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। रूसी अधिकारियों ने आज बताया कि रूस के प्रमुख ऑनलाइन रिटेलर के दो विशाल गोदामों को यूक्रेनी ड्रोनों ने निशाना बनाया, जिनमें से एक ताम्बोव क्षेत्र के कोटोव्स्क शहर में और दूसरा मॉस्को के पास इलेक्ट्रोस्टल में स्थित है।
ताम्बोव के गवर्नर येवगेनी परविशोव ने कहा कि कोटॉव्स्क में रात की शिफ्ट में काम करने वाले सात कर्मचारी मारे गए और 25 घायल हो गए, जबकि मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने कहा कि इलेक्ट्रोस्टल में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि हमलों में ड्रोन उत्पादन और नेविगेशन उपकरणों के लिए प्रतिबंधित घटकों की आपूर्ति करने वाली दो महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को निशाना बनाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि एक तेल सुविधा को भी निशाना बनाया गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रात भर में 19 क्षेत्रों में 379 यूक्रेनी ड्रोनों को रोका।