IMG-LOGO

फीफा विश्व कप 2026 : अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह

Posted on: 2026-07-16
IMG
फीफा विश्व कप 2026 : अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह

अटलांटा, 16 जुलाई ।लियोनेल मेसी के शानदार खेल और आखिरी मिनटों में किए गए दो असिस्ट की बदौलत अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार कौनइंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली। अब 19 जुलाई को होने वाले खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा।

इंग्लैंड ने मैच के 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के गोल की बदौलत बढ़त बना ली थी। ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड 1966 के बाद पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचेगा, लेकिन अंतिम पांच मिनट में मेसी के जादू ने मुकाबले का रुख पलट दिया।

मेसी के असिस्ट से पलटा मैच

मैच के 85वें मिनट में लियोनेल मेसी ने कॉर्नर से खेल की शुरुआत करते हुए गेंद वापस ली और मिडफील्ड में मौजूद एंजो फर्नांडेज़ को शानदार पास दिया। फर्नांडेज़ ने करीब 25 गज की दूरी से बेहतरीन कर्लिंग शॉट लगाकर गोल दागा और मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद अतिरिक्त समय के दूसरे मिनट में मेसी ने एक सटीक क्रॉस बॉक्स में पहुंचाया, जहां लाउटारो मार्टिनेज़ ने दो डिफेंडरों के बीच से निकलकर शानदार हेडर के जरिए विजयी गोल कर अर्जेंटीना को 2-1 की यादगार जीत दिला दी।

फाइनल में स्पेन से भिड़ेगा अर्जेंटीना

जीत के साथ अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में जगह बनाई है। अब टीम के पास ब्राज़ील (1958 और 1962) के बाद लगातार दो विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनने का सुनहरा मौका होगा।

वहीं इंग्लैंड का 60 साल बाद विश्व कप फाइनल खेलने का सपना टूट गया।

गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी आगे

लियोनेल मेसी इस मुकाबले में गोल नहीं कर सके, लेकिन उनके दो असिस्ट ने उन्हें गोल्डन बूट की दौड़ में बढ़त दिला दी। मेसी और फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे दोनों के नाम इस विश्व कप में 8-8 गोल हैं, लेकिन मेसी के नाम अधिक असिस्ट होने के कारण वह फिलहाल शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

मेसी विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा 21 गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। हालांकि उनकी नजर अब व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा अर्जेंटीना को एक और विश्व कप खिताब दिलाने पर है।

अब अर्जेंटीना विश्व चैंपियन बनने से सिर्फ एक जीत दूर है।

Tags: