IMG-LOGO

आलिया भट्ट ने 'अल्फा' की शूटिंग को बताया करियर का सबसे मजेदार अनुभव

Posted on: 2026-06-24
IMG
आलिया भट्ट ने 'अल्फा' की शूटिंग को बताया करियर का सबसे मजेदार अनुभव

यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म \'अल्फा\' को लेकर अभिनेत्री आलिया भट्ट काफी उत्साहित हैं। आलिया का कहना है कि इस फिल्म की शूटिंग उनके करियर के सबसे यादगार और आनंददायक अनुभवों में से एक रही। भारत की पहली बड़े बजट की महिला-केंद्रित एक्शन फिल्मों में शामिल \'अल्फा\' में आलिया के साथ शर्वरी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेत्री के मुताबिक यह फिल्म सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि एक खास सोच और एटीट्यूड का जश्न है।

आलिया ने कहा कि \'अल्फा\' की दुनिया में कदम रखना उनके लिए बेहद रोमांचक रहा। उन्होंने बताया कि फिल्म ने उन्हें एक कलाकार के रूप में नई चुनौतियों का सामना करने का अवसर दिया। आलिया के अनुसार, \"मुझे सबसे ज्यादा यह बात पसंद आई कि इस कहानी के केंद्र में दो महिलाएं हैं, जो पूरी एक्शन कहानी को आगे बढ़ाती हैं। ऐसा कम देखने को मिलता है और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास रहा।\" उन्होंने कहा कि फिल्म भव्यता, रोमांच और दमदार एक्शन से भरपूर एक सिनेमाई अनुभव देने वाली है।

अभिनेत्री ने फिल्म की टीम की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि निर्देशक शिव रवैल, कलाकारों, एक्शन टीम और पूरे क्रू का उत्साह सेट पर हर दिन महसूस होता था। यही वजह थी कि वह रोज़ शूटिंग के लिए उत्साह के साथ सेट पर पहुंचती थीं। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और \'द रेलवे मेन\' फेम निर्देशक शिव रवैल के निर्देशन में बनी \'अल्फा\' 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Tags: