IMG-LOGO

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को ऑनलाइन योग सत्र

Posted on: 2026-06-13
IMG
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को ऑनलाइन योग सत्र

गरियाबंद। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर देशभर में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग निर्धारित की गई है। इसी क्रम में 14 जून 2026 को प्रातः 6ः15 से 7ः35 बजे तक ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

आयुष मंत्रालय द्वारा योग संगम पोर्टल-2026 भी प्रारंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक संस्थान, विभाग, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक उपक्रम, योग संस्थान एवं सामुदायिक संगठन 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों के लिए पंजीयन कर सकेंगे तथा आयोजन उपरांत कार्यक्रम का विवरण एवं फोटोग्राफ अपलोड कर सकेंगे। संबंधित संस्थाओं एवं कार्यालयों को पोर्टल पर पंजीयन कराने तथा कार्यक्रम की जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। पंजीयन के लिए निर्धारित वेब पोर्टल योगा डॉट आयुष डॉट जीओवी डॉट इन योगा संगम है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन के लिए सभी नागरिकों एवं संस्थाओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

Tags: