दुर्ग
। मुख्यमंत्री
विष्णुदेव साय 31 मई
को दुर्ग प्रवास पर रहेंगे, इस
दौरान आईटी पार्क और स्विमिंग पुल का लोकार्पण कर चुनाव में दुर्ग की जनता से किये
अपने वादों पूरा करेंगे।
शिक्षा
मंत्री गजेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में
अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आईटी पार्क बनकर तैयार हो चुका है, जिसका लोकार्पण
मुख्यमंत्री करेंगे। यह आईटी पार्क दुर्ग को तकनीक, नवाचार और रोजगार के नए केंद्र के रूप
में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। आईटी पार्क दुर्ग के
विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। इसके स्थापित होने से दुर्ग का व्यापार और
अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।
इसी कड़ी में शहरवासियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्विमिंग पूल भी तैयार किया
गया है, जिसका लोकार्पण भी मुख्यमंत्री
द्वारा किया जाएगा। इससे दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों में खेल प्रतिभाओं
को बेहतर मंच मिलेगा तथा युवाओं को प्रशिक्षण और अभ्यास की आधुनिक सुविधा उपलब्ध
हो सकेगी। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कलेक्टर अभिजीत सिंह, आईआईटी डायरेक्टर प्रो. राजीव प्रकाश, निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं पीडब्ल्यूडी की टीम के
साथ आईटी पार्क स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिये तथा व्यवस्थाओं की
समीक्षा की। मौके पर उपस्थित इंजिनियरो की टीम ने बताया की सभी तैयारी पूरी कर ली
गई है।