IMG-LOGO

अब संतोष को जीरो ब्याज दर पर ऋण सुविधा का मिलेगा लाभ

Posted on: 2026-05-20
IMG
अब संतोष को जीरो ब्याज दर पर ऋण सुविधा का मिलेगा लाभ

गरियाबंद  :  गरियाबंद  जिला विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पोखरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कृषक संतोष साहू को केसीसी सह पासबुक प्रदान किया गया। केसीसी सह पासबुक मिलने से किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। जिससे वे खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि उपकरण एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था आसानी से कर सकेंगे। साथ ही धान विक्रय से संबंधित राशि का भुगतान एवं बैंकिंग लेन-देन भी अधिक सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ हो सकेगा।किसान संतोष साहू ने केसीसी सह पासबुक प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है तथा अब खेती कार्य और अधिक सुगमता से किया जा सकेगा। सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है।



Tags: