कवर्धा । गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा सदैव ही अपने विद्यार्थियों की मेधा व प्रतिभा के सम्मान के लिए तत्पर है। इसी कड़ी में जिन विद्यार्थियों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026 में विज्ञान संकाय एवं वाणिज्य संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्हें गुरुकुल परिवार की तरफ से विद्यालय सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी लगन एवं परिश्रम के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शाला ही नहीं वरन जिले को गौरवान्वित किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि वाणिज्य संकाय व विज्ञान संकाय में सर्वोच्च अंक लाकर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले अनंत जैन व प्रणव तिवारी सहित विधि अग्रवाल ,प्रीतम मंडल, शिक्षा गोस्वामी, आस्था शुक्ला,आरोही सिंह कुचवाहा, आलोक चंद्रवंशी,रुचि रोडेस्कर,प्रियल जैन, रागिनी पैंयकरा, शुभम अग्रवाल,रीतिका पात्रों, तथा प्रिंसी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र सहित स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।