IMG-LOGO

सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के खिलाफ दर्ज मामले में सात परिसरों की तलाशी ली

Posted on: 2026-05-15
IMG
सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के खिलाफ दर्ज मामले में सात परिसरों की तलाशी ली

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अनिल धीरूभाई अंबानी (एडीए) समूह की कंपनियों में से एक, रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के खिलाफ दर्ज मामले के सिलसिले में मुंबई, गुरुग्राम और बंगलुरु स्थित सात परिसरों पर तलाशी ली है। एक बयान के अनुसार, ये तलाशी कंपनी के तत्कालीन मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, मुख्‍य वित्तीय अधिकारी और निदेशकों के आवासों पर की गई, जो वर्ष 2015 से 2017 के दौरान कंपनी में कार्यरत थे।

सीबीआई ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह के खिलाफ विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और एलआईसी द्वारा हजारों करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी के सात मामले दर्ज किए गये हैं। इन मामलों में कथित नुकसान की कुल राशि 27 हजार 337 करोड़ रुपये है।

Tags: