IMG-LOGO

नेपाल: लुम्बिनी प्रांत में बस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, 20 घायल

Posted on: 2026-05-13
IMG
नेपाल: लुम्बिनी प्रांत में बस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, 20 घायल

नेपाल में आज लुम्बिनी प्रांत के अर्घाखांची जिले में एक यात्री बस दुर्घटना में चार महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, लगभग 30 यात्रियों को ले जा रही बस सुपा देउराली मंदिर की तीर्थयात्रा के बाद परबत जिले लौट रही थी, तभी पाणिनी ग्रामीण नगरपालिका-8 के दुर्गाफांत कुडुले में वह सड़क से उतरकर लगभग 100 मीटर नीचे गिर गई।
स्थानीय निवासियों और पुलिस कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया गया। घायलों को बचाकर इलाज के लिए अर्घाखांची के जिला अस्पताल और पालपा के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Tags: