दलिया एक ऐसा भोजन है जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए कई तरह से
फायदेमंद होता है। विटामिन और प्रोटीन से भरपूर दलिया का सेवन करने से आप कई
बीमारियों से दूर रहेंगे। किसी भी मोटे अनाज के दानेदार चूरे को दलिया कहते हैं ।
भारत में ज्यादातर दलिया गेहूं से बनाया जाता है लेकिन आप मक्का, ज्वार
और बाजरा से भी दलिया बना सकते हैं। दलिया में मौजूद पोषक तत्व जैसी लो कैलोरी,
फाइबर,
कैल्शियम,
मैग्नीशियम,
फास्फोरस,
थायमिन,
फोलेट,
पोटेशियम,
कार्बोहाइड्रेट,
जिंक,
मिनरल्स,
विटामिन
और आयरन आपको हेल्दी और स्वस्थ बनाते हैं। सिर्फ एक कटोरी दलिया का सेवन करने से
आपकी सेहत को क्या क्या फायदे हो सकते हैं चलिए हम आपको बताते हैं।