राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार इलाके में हुई अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के विवेक विहार में हुई आगजनी की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस घटना को बेहद दुखद बताया और कहा कि स्थानीय प्रशासन घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।