IMG-LOGO

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच थोड़े समय के लिए उड़ानें निलंबित रहने के बाद, संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के कई गंतव्यों के लिए सामान्य उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया है

Posted on: 2026-05-04
IMG
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच थोड़े समय के लिए उड़ानें निलंबित रहने के बाद, संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के कई गंतव्यों के लिए सामान्य उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया है

पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष के दौरान कुछ समय के लिए उड़ानें निलंबित रहने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत के कई गंतव्यों के लिए सामान्य उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया है। यह यूएई के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण द्वारा देश के हवाई क्षेत्र में सामान्य हवाई संचालन पूरी तरह से बहाल करने और अस्थायी एहतियाती उपायों को हटाने की घोषणा के बाद हुआ है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय और यूएई एयरलाइंस ने परिणामस्वरूप यूएई से भारत के कई गंतव्यों के लिए नियमित उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं।

इस बीच, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि वह पश्चिम एशिया संघर्ष के मद्देनजर ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री संचालन और भारतीय नागरिकों को समर्थन सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय कर रहा है।

सरकार ने आगे बताया कि भारत आ रहा पोत एमटी सर्व शक्ति, जिसमें 46,313 मीट्रिक टन द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) भरी हुई है, कल होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर गया। एलपीजी वाहक पोत के 13 मई को विशाखापत्तनम पहुंचने की उम्मीद है।

Tags: