रायपुर. छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं
के हिंदी विषय के पेपर लीक मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पर ईनाम घोषित कर दिया
है. आरोपी 14 मार्च से फरार है और उसकी तलाश जारी है. इस बीच
डिप्टी कमिश्नरेट ऑफ पुलिस ने फरार आरोपी पर आज 5,000 रुपये
का ईनाम घोषित कर दिया है.
दरअसल, सबसे पहले
जारी हुए टाइम टेबल पर 14 मार्च को 12वीं
कक्षा की हिंदी परीक्षा हुई, लेकिन 23 मार्च
को यह रद्द कर नई तिथि जारी कर दी गई. इसके बाद 10 अप्रैल
को दोबारा परीक्षा आयोजित हुई. सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नरेट ऑफ पुलिस उमेश
गुप्ता ने फरार आरोपी वेणु जंघेल की सूचना देने या गिरफ्तारी कराने वाले को नकद
पुरस्कार देने की घोषणा की है.