IMG-LOGO

पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी पर राष्ट्रपति ट्रंप को धमकी देने का आरोप, अभियोग दायर

Posted on: 2026-04-29
IMG
पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी पर राष्ट्रपति ट्रंप को धमकी देने का आरोप, अभियोग दायर

अमरीका में पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी के खिलाफ राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को धमकी देने के आरोप में अभियोग दायर किया गया है।
 
ग्रैंड जूरी द्वारा दायर इस मामले में दो आरोप लगाए गए हैं। अभियोग में कहा गया है कि कोमी ने 15 मई 2025 को जानबूझकर राष्ट्रपति की हत्या करने और उन्हें शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। उन पर एक राज्‍य से दूसरे राज्‍य में धमकी भरा संदेश भेजने का भी आरोप है।
 
अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई कई महीनों के जांच के बाद की गई है और दोषी पाए जाने पर कोमी को अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है। हालांकि, अदालत में दोष सिद्ध होने तक जेम्स कोमी को निर्दोष माना जाएगा।

Tags: