IMG-LOGO

पुलिस ने गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी के 4 स्टूडेंट्स को बनाया आरोपी, भगवान राम को अपमानित करने का आरोप

Posted on: 2026-04-27
IMG
पुलिस ने गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी के 4 स्टूडेंट्स को बनाया आरोपी, भगवान राम को अपमानित करने का आरोप

बिलासपुर। गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भगवान राम और महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस ने सख्त रूप अपनाया है। इस मामले में यूनिवर्सिटी के चार छात्रों पर FIR दर्ज किया है।

ये पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है, जहां सेंट्रल यूनिवर्सिटी में लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों ने भगवान राम, अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वहीं अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों तूफानचंद्र नायक, अंशुमान सिंह, कौश्तुभमणि पांडे और प्रियांशु सिंह पर धारा 299,196,353(1C)और 115, 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।

गौरतलब हो कि इस मामले से जुड़ा विवादित चैट भी सामने आया था। घटना के आमने आते ही हिंदुओं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश जाहिर करते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद GGU प्रबंधन ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन भी किया था।

आपको बता दें कि इससे पहले 8 जनवरी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय परिसंवाद कार्यक्रम में कुलपति और साहित्यकार के बीच जमकर विवाद और हंगामा हुआ था। कुलपति ने अपना खोते हुए साहित्यकार कथाकार को भरे कार्यक्रम से बाहर निकालने को कह दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

Tags: