IMG-LOGO

दिल्ली में विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्रों के लिए ओपन हाउस क्विज का होगा आयोजन

Posted on: 2026-04-21
IMG

नई दिल्ली, 21 अप्रैल । दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्रों के लिए ओपन हाउस क्विज का आयोजन किया जाएगा।
संस्कृति मंत्रालय के अनुसार इस साल की थीम \'हमारी शक्ति, हमारा ग्रह\' है, जो हमारे पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डालता है। इस दौरान इसरो के अंतरिक्ष विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमिताव सेन गुप्ता \"अंटार्कटिका की खोज: श्वेत महाद्वीप की यात्रा\" शीर्षक पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। यह व्याख्यान सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे केंद्र में एक ओपन हाउस क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से युवा प्रतिभागियों के पर्यावरण विज्ञान और पृथ्वी की जैव विविधता के ज्ञान का परीक्षण होगा। इसके अलावा उनमें वैज्ञानिक जिज्ञासा की भावना को बढ़ावा भी मिलेगा।

Tags: