राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा के राउरकेला में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति के आज सुबह करीब 11:05 बजे स्टील सिटी पहुंचने का कार्यक्रम है। वे सिविल टाउनशिप में राउरकेला वन परियोजना का उद्घाटन करेंगी, जिसमें एक एकीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर, एक जनजातीय संग्रहालय और एक सभागार शामिल हैं। वे कोयल नगर में एक विशाल मनोरंजन पार्क और छेंड कॉलोनी में एक तारामंडल का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगी। अपने दौरे के दौरान, राष्ट्रपति दोपहर करीब 4:05 बजे रवाना होने से पहले पनपोश सर्किट हाउस में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। जिला प्रशासन और राउरकेला नगर निगम द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बड़ी संख्या में छात्रों सहित एक लाख से अधिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।