IMG-LOGO

WhatsApp पर स्कैम और फ्रॉड की नहीं रहेगी टेंशन, ये सिक्योरिटी टूल्स आएंगे काम

Posted on: 2026-03-24
IMG
WhatsApp पर स्कैम और फ्रॉड की नहीं रहेगी टेंशन, ये सिक्योरिटी टूल्स आएंगे काम

दुनियाभर में अरबों यूजर्स के साथ WhatsApp सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है। इसकी आसान इस्तेमाल प्रक्रिया और चैटिंग, कॉलिंग, फाइल शेयरिंग से लेकर ऑनलाइन मीटिंग जैसे फीचर्स इसे बेहद खास बनाते हैं। हालांकि, इतने बड़े यूजर बेस के चलते स्कैमर्स की नजर भी इस पर रहती है, जो लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। इसी खतरे को देखते हुए WhatsApp कुछ जरूरी सिक्योरिटी फीचर्स देता है, जो आपको फ्रॉड से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।

टू-स्टेप वेरिफिकेशन

WhatsApp को सुरक्षित रखने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करना बेहद जरूरी है। यह फीचर तब काम आता है जब कोई आपके नंबर को किसी नए डिवाइस पर रजिस्टर करने की कोशिश करता है। इसे एक्टिव करने के लिए Settings > Account में जाकर Two-step verification पर टैप करें। इसके बाद आपको एक PIN सेट करना होगा और ईमेल एड्रेस जोड़ना होगा। यह फीचर पासकी को भी सपोर्ट करता है, जिससे आपकी सुरक्षा और मजबूत हो जाती है।

चैट लॉक

अगर आपका फोन दूसरे लोग भी इस्तेमाल करते हैं, तो चैट लॉक फीचर काफी उपयोगी है। ऐप लॉक के अलावा आप अपनी खास चैट्स को अलग से लॉक कर सकते हैं। इसके बाद वह चैट सिर्फ फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या टच आईडी वेरिफिकेशन के बाद ही खुलेगी। इससे आपकी पर्सनल बातचीत सुरक्षित रहती है।

स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग

WhatsApp का यह नया सिक्योरिटी फीचर आपकी प्राइवेसी को और मजबूत बनाता है। इसे ऑन करते ही कई सुरक्षा सेटिंग्स अपने आप लागू हो जाती हैं। उदाहरण के लिए, अनजान नंबरों से आने वाली फाइल्स और अटैचमेंट ब्लॉक हो जाते हैं, संदिग्ध URL का प्रीव्यू दिखाई नहीं देता और अनजान कॉल्स साइलेंट हो जाती हैं। इस फीचर को Settings > Privacy में जाकर आसानी से चालू किया जा सकता है।

Tags: