IMG-LOGO

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मिले चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक, संगठन विस्तार पर चर्चा

Posted on: 2026-03-18
IMG
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मिले चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक, संगठन विस्तार पर चर्चा

गरियाबंद, 18 मार्च  भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अरविंद तिवारी ने प्रदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ देवेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से भेंट कर संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान डॉ. तिवारी ने गरियाबंद जिले में चिकित्सा प्रकोष्ठ की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए आमजन को स्वास्थ्य संबंधी सहायता और जागरूकता प्रदान की जा सकती है। उन्होंने जिला स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

इसके पश्चात डॉ. अरविंद तिवारी ने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेन्द्र कश्यप से भी मुलाकात की। इस दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े जनहितकारी अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. कश्यप ने जिले में चिकित्सा प्रकोष्ठ की सक्रियता बढ़ाने, अधिक से अधिक चिकित्सकों को जोड़ने तथा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

डॉ. तिवारी ने बताया कि जल्द ही गरियाबंद जिले में चिकित्सा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा, जिससे संगठन की जमीनी स्तर पर पकड़ और मजबूत होगी तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक लाभ मिल सकेगा।

Tags: