प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के ऊर्जा क्षेत्र के विकास और सतत भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण लेख साझा किया है। यह लेख केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा लिखा गया है, जिसमें देश के मजबूत ऊर्जा इको-सिस्टम पर विस्तार से चर्चा की गई है।
ऊर्जा क्षेत्र में भारत की प्रगति पर प्रकाश
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस लेख में यह बताया गया है कि भारत किस तरह एक सशक्त और विश्वसनीय ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है। साथ ही, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक सतत और पर्यावरण-अनुकूल ढांचा तैयार किया जा रहा है।
विकसित भारत के लक्ष्य की ओर कदम
नरेन्द्र मोदी ने पाठकों से इस लेख को पढ़ने की अपील करते हुए कहा कि इससे भारत की ऊर्जा नीतियों की सटीक जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि ये नीतियां न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा कर रही हैं, बल्कि एक विकसित भारत के लक्ष्य को भी मजबूती प्रदान कर रही हैं।
एक्स प्लेटफॉर्म पर दी जानकारी
प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- “केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर इस बात पर विचार कर रहे हैं कि भारत किस प्रकार एक मजबूत ऊर्जा इको-सिस्टम को शक्ति प्रदान कर रहा है और भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का निर्माण कर रहा है। भारत की ऊर्जा नीतियों के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पढ़ें, जो एक विकसित भारत का वादा करती हैं।”
सतत ऊर्जा और आत्मनिर्भरता पर फोकस
इस लेख के जरिए भारत के ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, विविधीकरण और स्वच्छ ऊर्जा के बढ़ते उपयोग पर जोर दिया गया है। सरकार का उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करते हुए पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के बीच संतुलन बनाना है।